JAC Board Result 2025:- झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इस बार परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा को मिलाकर करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। अगर आप भी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। आप सब की जानकारी के लिए बता दे की झारखंड बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। आईए जानते हैं कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम।
कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम
झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से इस महीने के अंत तक परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था।
JAC Board Result 2025
इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच घोषित हो सकता है। अभी परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इस बार करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थी को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
Also Read:- ADA Recruitment 2025
कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- झारखंड बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com, https://jac.jharkhand.gov.in, https://jharresults.nic.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर रिजल्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब विद्यार्थी को अपना रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब विद्यार्थी का रिजल्ट उसके स्क्रीन पर होगा।
- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकता है और इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकता है।