JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख घोषित इन वेबसाइट्स करें चेक!

JAC 12th Result 2025:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से आयोजित की गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा‌। अभी बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर नहीं दी गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑफिशल वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं।

कब जारी होगा झारखंड बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

झारखंड बोर्ड की तरफ से इस साल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च तक किया गया था। इस साल इस परीक्षा में 3,50,138 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों को अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। अभी झारखंड बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम

झारखंड बोर्ड द्वारा जल्द ही 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल आर्ट साइंस कॉमर्स का परिणाम अलग-अलग जारी होगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com, https://jac.jharkhand.gov.in, https://jharresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां रोल नंबर को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Also Read:- गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए पूरी जानकारी

JAC 12th Result 2025

अब विद्यार्थी का रिजल्ट विद्यार्थी की स्क्रीन पर होगा। जिसे विद्यार्थी भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। अगर कोई विद्यार्थी एक या दो परीक्षा में फेल हो गया है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे विद्यार्थी कंपार्टमेंट का फॉर्म भर के अपनी परीक्षा दोबारा दे सकते हैं।

Leave a Comment