PSEB Punjab Board 5th Result 2025:- इस साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च तक किया गया था। इस बार करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा देने के बाद अब विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
PSEB Punjab Board 5th Result 2025
आप सब की जानकारी के लिए बता दे कि आप सब का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द ही पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही पंजाब बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। आईए जानते हैं कैसे चेक कर सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द जारी किया जाएगा पांचवी कक्षा का परीक्षा परिणाम
पांचवी कक्षा के परीक्षा परिणाम का इंतजार करने वाले विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हर साल की तरह है इस साल भी पंजाब बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। पिछले साल पांचवी कक्षा का परीक्षा परिणाम 1 अप्रैल को जारी किया गया था। वही 2023 में परीक्षा परिणाम 7 अप्रैल को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी अप्रैल के शुरुआत में पंजाब बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी या माता-पिता ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Also Read:- 10th ke Baad Konsi Stream Le
कैसे चेक कर सकते हैं अपना परीक्षा परिणाम
- पंजाब बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
- विद्यार्थी या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pseb.ac.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर कक्षा पांचवी रिजल्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब विद्यार्थी का रिजल्ट उसकी स्क्रीन पर होगा, जिसे विद्यार्थी भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकता है।
- परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ओरिजिनल मार्कशीट विद्यार्थी संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकता है।