---Advertisement---

RRB ALP Bharti 2025: RRB ALP भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! जल्द करें आवेदन

By Aditya Verma

Published On:

Follow Us
RRB ALP Bharti 2025
---Advertisement---

RRB ALP Bharti 2025:- आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार लगभग 9900 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको इन पदों पर निकली भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन कर सकता है आवेदन और क्या है आवेदन करने की अंतिम तिथि।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 9 मई से पहले पहले आवेदन कर सकते हैं। अभी आरआरबी एएलपी भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पिछले साल भी असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

Also Read:- TPSC JE Vacancy 2025

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर्ता के पास दसवीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन कर्ता की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। एससी एसटी के उम्मीदवार को सरकार की तरफ से आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। वही ओबीसी के उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। एससी एसटी महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवार को ढाई सौ रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के बाद सीबीटी वन परीक्षा देने के बाद उम्मीदवार को 500 में से ₹400 वापस दिए जाएंगे। वहीं एससी एसटी के 250 रुपए उन्हें वापस लौटा दिए जाएंगे।

कैसे कर सकते हैं RRB ALP Bharti 2025 आवेदन

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। यह आवेदन 10 अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी एएलपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Aditya Verma

आदित्य वर्मा मार्च 2025 से 'Sarkari Speed' में सीनियर कंटेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की है। आदित्य वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में ईटीवी भारत से की। हरियाणा के रोहतक निवासी आदित्य वर्मा ने पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव हासिल किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment