Rajasthan Group D Bharti 2025:- सरकारी नौकरियों का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बार 53000 से भी अधिक पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए 21 मार्च को आवेदन लिंक जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी ग्रुप डी से जुड़ी भर्ती के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आज की खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको ग्रुप डी भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
राजस्थान में ग्रुप डी भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
राजस्थान में 53000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अभी दसवीं कर रहे हैं वह भी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती करने वाले उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होने जरूरी है। आरक्षित उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
किन-किन दस्तावेज की होगी जरूरत
ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन जरूरी दस्तावेज में उम्मीदवार का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, दसवीं की मार्कशीट, फोटो आईडी, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, एससी एसटी प्रमाण पत्र, ओबीसी सर्टिफिकेट, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
राजस्थान में निकली ग्रुप डी की भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को देना होगा। वही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति जैसे उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹400 आवेदन शुल्क देना होगा। फार्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवार को ₹300 चार्ज देना होगा।
Also Read:- UP Police Bharti 2025: पुलिस में 19,220 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल!
Rajasthan Group D Bharti 2025 क्या होगा परीक्षा पैटर्न
राजस्थान में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजस्थान का इतिहास, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रमुख सामयिक घटनाएं, कंप्यूटर, गणित आदि विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।