JNV Result 2025:- हर साल की तरह इस साल भी हजारों विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा जारी किए गए सिलेक्शन टेस्ट में हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थी के लिए आयोजित की गई थी। आज हम आपको नवोदय रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आईए जानते हैं कक्षा 6 और कक्षा 9 का रिजल्ट विद्यार्थी कैसे चेक कर सकते हैं।
कब जारी होगा जवाहर नवोदय विद्यालय सिक्स्थ क्लास रिजल्ट
जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा हर साल दो बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हर सीजन में 50000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन होता है। हर साल लाखों विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इस बार यह परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की गई थी। हर बार की तरह इस बार भी 20 लाख से अधिक स्टूडेंट ने प्रवेश परीक्षा दी थी। भारत के लगभग हर राज्य में जवाहर नवोदय विद्यालय की ब्रांच खोली गई है जहां हर साल हजारों विद्यार्थियों का एडमिशन होता है। इस बार भी अब परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के अंत तक नवोदय सिक्स्थ क्लास रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
अगर आप भी नवोदय विद्यालय द्वारा जारी होने वाले रिजल्ट को चेक करना चाहते हैं तो आपको नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। विद्यालय समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी जानकारी अपडेट की जाएगी। कक्षा 6 के विद्यार्थी मार्च के अंत तक अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
JNV Result 2025
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रिजल्ट 2025 कक्षा 6 लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां आपको अपना रोल नंबर पंजीकरण संख्या जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर जवाहर नवोदय रिजल्ट की पूरी जानकारी दिखाई देगी। आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।